फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव बरसे में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Dec 2024 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव के सागर और अमर अपने साथियों सिद्धू, प्रदीप और कर्ण के साथ अंकित सोलंकी के घर पर पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बचाने की कोशिश की तो असलहा से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
ग्राम बरसै में छर्रा लगने से घायल अंकित और उनका परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 दिसंबर की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में पांच युवकों ने अंकित सोलंकी के घर पर धावा बोल लिया। पहले उसे पीटा और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान सिर में गोली लगने से अंकित घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी को घटना के पीछे वजह बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अंकित सोलंकी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची, वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घायल अंकित सोलंकी ने बताया कि वह हाथरस में एक न्यायिक अधिकारी का कार चलाता है और घटना के वक्त अपनी पत्नी कविता, मां रजनी, पिता सतीश सोलंकी, पुत्र देव, पुत्री नैना और अनुष्का के साथ घर पर खाना खा रहा था। तभी गांव के सागर और अमर अपने साथियों सिद्धू, प्रदीप और कर्ण के साथ उसके घर पर पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बचाने की कोशिश की तो असलहा से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब छह राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौके से 315 बोर के चार और 32 बोर का एक खोखा मिला है। बताया जा रहा है कि दीवार से टकराने के बाद गोली का टुकड़ा अंकित के सिर में घुसा है। सीओ सिटी का कहना है कि प्रार्थी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें