किशन स्वरूप पत्नी सरोज को दवा दिलाने शहर चले गए थे, उनसे पीछे दोनों बेटे घर में अकेले थे। दोनों में हुई कहासुनी पर विवेक ने ललित की पहले गर्दन दबाते हुए उसे चारपाई पर ले गया। गर्दन पर फावड़े के कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
अलीगढ़ में गोंडा अंतर्गत गांव तारापुर में 12 नवंबर को फावडे़ से छोटे भाई ललित की हत्या करने के आरोपी बडे़ भाई विवेक को पुलिस ने 13 नवंबर को अदालत में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। इधर, बुधवार शाम को ही परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया। परिजनों ने शाम को ही शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। निर्मम हत्या के कारण गांव में 13 नवंबर को सन्नाटा पसरा रहा। मां सरोज के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि गांव निवासी किशन स्वरूप के दो बेटों में छोटा ललित मानसिक रूप से बीमार था। बड़ा बेटा विवेक भी डिप्रेशन का शिकार है, जिसका पिछले चार माह से उपचार चल रहा था। 12 नवंबर को किशन स्वरूप पत्नी सरोज को दवा दिलाने शहर चले गए थे, उनसे पीछे दोनों बेटे घर में अकेले थे। दोनों में हुई कहासुनी पर विवेक ने ललित की पहले गर्दन दबाते हुए उसे चारपाई पर ले गया। गर्दन पर फावड़े के कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को उसने गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में आरोपी विवेक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया है।