चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में डेढ़ साल की बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी बीच वहां पर आए बंदरों को देख बच्ची डर गई और उनसे बचने के लिए दौड़ी। इसी दौरान बच्ची छत से गिर कर बुरी तरह से घायल हो गई।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में एक बच्ची बंदरों की घुड़की से डरकर छत से गिर गई। छत से गिरने से बच्ची का सिर फट गया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह श्रीकांत की डेढ़ साल की बेटी सुरभि अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी बीच वहां पर आए बंदरों को देख बच्ची डर गई और उनसे बचने के लिए दौड़ी। इसी दौरान बच्ची छत से गिर कर बुरी तरह से घायल हो गई। उसके सिर से खून बहता देख परिजनों के होश उड़ गए।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। बच्ची को परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार देने के बाद सिर का सीटी कराया गया।