फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक बचाने के चक्कर में टैंपो पलटा, पिता-पुत्री सहित तीन घायल

Sat, 26 Aug 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वीरपाल सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी गंभीर पट्टी बिसाना हाल निवासी कालिंदी बिहार टेड़ी बगिया आगरा ने नया ऑटो खरीदा है। शनिवार को वह टेंपो का पूजन करने के लिए मां तारागढ़ मंदिर बिसाना आ रहा था। टेंपो में उसकी सास मुन्नी देवी, पत्नी संतोष निवासी जालौन और उसकी बेटी छवि भी सवार थे। रास्ते में गांव बढ़ार के निकट सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में टेंपो का संतुलन बिगड़ गया। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टैंपो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के हाथरस रोड पर गांव बढ़ार के निकट टेंपो पलटने से पिता और पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। 

विज्ञापन

वीरपाल सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी गंभीर पट्टी बिसाना हाल निवासी कालिंदी बिहार टेड़ी बगिया आगरा ने नया ऑटो खरीदा है। शनिवार को वह टेंपो का पूजन करने के लिए मां तारागढ़ मंदिर बिसाना आ रहा था। टेंपो में उसकी सास मुन्नी देवी, पत्नी संतोष निवासी जालौन और उसकी बेटी छवि भी सवार थे। रास्ते में गांव बढ़ार के निकट सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में टेंपो का संतुलन बिगड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो पलटने से तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय हाथरस रोड से गुजर रहे एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। दुर्घटना की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दुर्घटना में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें