किशोर चाचा से एक अंगौछा लेकर खेत पर गया था। कुछ घंटे बाद ही किशोर का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। किशोर की मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो खलबली मच गई।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसैन में 23 जून की दोपहर को पेड़ पर एक किशोर का शव लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांच चुरसैन निवासी 15 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र तिलक कुशवाहा 23 जून दोपहर को परिवार के ही चाचा से एक अंगौछा लेकर खेत पर गया था। कुछ घंटे बाद ही जय प्रकाश का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। किशोर की मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो खलबली मच गई। परिवार में मातम छा गया। वह दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने व तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-राम प्रवेश राय, सीओ सदर।