फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाऊजी मेला देखकर लौट रहे युवक को टैंकर ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Thu, 05 Oct 2023 06:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली सादाबाद के मोहल्ला मुकेरखाना का रहने वाला 22 वर्षीय युवक साजिद पुत्र मुन्न खां बुधवार की से रात लगभग बारह बजे हाथरस से दाऊजी मेला देखकर सादाबाद लौट रहा था। तभी कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी पर सादाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक साजिद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के अनीगढ़ी मोड़ पर देर रात्रि तेज रफ्तार टैंकर ने दाऊजी मेला देखकर लौट रहे मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली सादाबाद के मोहल्ला मुकेरखाना का रहने वाला 22 वर्षीय युवक साजिद पुत्र मुन्न खां बुधवार की से रात लगभग बारह बजे हाथरस से दाऊजी मेला देखकर सादाबाद लौट रहा था। तभी कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी पर सादाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया और युवक के परिजनों को सूचित किया। युवक की गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ मेडिकल में रेफर कर दिया। युवक की हालत सामान्य होते नहीं देख अलीगढ़ से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन जब उसे आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में बृहस्पतिवार को घायल युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


युवक के मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की कुछ वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उसके एक साल की बच्ची है। पुलिस टैंकर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। चंदपा कोतवाली प्रभारी सुनीता मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें