फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल भूमि पर अवैध कब्जों पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामशरण आर्य द्वारा सादाबाद तहसील की नजूल की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत राजस्व परिषद में की है। परिषद ने डीएम से इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए परिषद को अवगत कराने की अपेक्षा की है।
राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राम सिंहासन प्रेम ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि पूर्व विधायक रामशरण आर्य द्वारा सादाबाद तहसील की नजूल की भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायत की गई है। इसे लेकर पूर्व विधायक द्वारा परिषद को कई बार पत्र भी प्रेषित किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रकरण में कृत कार्रवाई से अवगत नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

प्रकरण में जल्द ही कार्रवाई करते हुए इस बारे में परिषद को भी अवगत कराया। इधर, पूर्व विधायक ने बताया कि सादाबाद तहसील के नगर और क्षेत्र में नजूल की भूमि पर जमकर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इस तरफ स्थानीय प्रशासन का भी कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कई बार जिला और तहसील के अधिकारियों को भी नजूल की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर शिकायत की है, लेकिन अफसरों ने उनकी शिकायत को अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है।
इससे अनाधिकृत कब्जा करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। पूर्व विधायक ने बताया कि यदि प्रशासन द्वारा नगर और क्षेत्र की नजूल की भूमि पर अनाधिकृत कब्जों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त या हटवाया नहीं जाता है तो वह आंदोलन करेंगे और जल्द ही उच्च स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे।
तहसील के पुराने भवनों की ईंटों को लेकर शिकायत
पूर्व विधायक रामशरण आर्य उर्फ लहेटू ताऊ ने तहसील के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाने और पुराने भवन में निर्मित आवासों के मलबे की लाखों ईंटों के बिखरे होने की भी शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि इन ईंटों का अधिकृत लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है, जिससे राजस्व को क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन

उन्होंने परिषद से इस मामले में भी कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राम सिंहासन प्रेम ने डीएम से इस मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवगत कराने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें