भजन गायिका ब्रज रस अनुरागी पूर्णिमा (पूनम दीदी) मुझे अपने ही रंग में रंग ले, राधे राधे राधे श्री राधे, बांसुरी, नंद लाला बृज में आये, श्याम मोरे नैनन आगे रहियो, तू जितने मर्जी दु:ख दे दे, आ जा श्यामा तेरी याद आई, तेरे बिना घनश्याम आदि प्रसिद्ध भजन प्रस्तुत करेंगी।
अमर उजाला की ओर से सुर संध्या : राधा तेरे नाम की भजन संध्या का आयोजन 23 जनवरी को अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री विनोदम (श्री कैला फार्म्स) में शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका ब्रज रस अनुरागी वृंदावन की पूर्णिमा (पूनम दीदी) के भजनों पर श्रद्धालु झूमेंगे।
विज्ञापन
श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे और उन्हें हाथरस में ही वृंदावन का एहसास होगा। श्री दुर्गा फार्मास्यूटिकल्स के सहयोग से आयोजित सुर संध्या भक्ति गीत कार्यक्रम का आयोजन अनूठा होगा। राधा-कृष्ण के भजनों के माध्यम से श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति के अलग-अलग रस का लुत्फ उठा पाएंगे।