चिकित्सक डाॅ. भरत यादव ने बताया कि पुरुषों में क्रिएटिनिन का सामान्य स्तर 0.7 से 1.3 मिलीग्राम/डेसीलीटर और महिलाओं में 0.6 से 1.1 मिलीग्राम/डेसीलीटर रहता है। मांसपेशियों के विघटन से लगातार बनने वाला क्रिएटिनिन खून में रिलीज होता रहता है, जिसे किडनी फिल्टर करती रहती है। रक्त में किएटिनिन की मात्रा बढ़ना किडनी फेलियर के संकेत होते हैं।
मशीन एक, इंतजार में तीन जिंदगी
सुविधाओं के बीच एक बड़ी कमी ''आइसोलेशन मशीन'' की है। संक्रमण की स्थिति में मरीजों को आइसोलेशन डायलिसिस की जरूरत होती है, लेकिन पूरे केंंद्र पर केवल एक आइसोलेशन मशीन उपलब्ध है। वर्तमान में तीन संक्रमित मरीज अपनी बारी के इंतजार में हैं। यूनिट के प्रबंधक शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि इन मरीजों को फिलहाल दूसरे जिलों से कनेक्ट किया गया है।