फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुनील की पत्नी बोलीं-आरोपियों का एनकाउंटर हो

Tue, 16 Jun 2026 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सेनेटरी कारोबारी सुनील चौधरी (44) की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।कारोबारी की पत्नी अंजू चौधरी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनका एनकाउंटर करने की मांग की है
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार की रात को सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने सुनील को करीब दो घंटे तक कार में बैठाकर घुमाया था और इस दौरान उनकी पीठ में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में सुनील ने उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।
सुनील के छोटे भाई विकास चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर उर्फ फौजी, अजय और चंदन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी और आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया था। सीओ ने बताया कि फरार चल रहे सुखवीर और चंदन की तलाश जारी है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, सुनील की पत्नी अंजू चौधरी का कहना है कि आरोपियों ने दोस्ती और विश्वास का कत्ल किया है। अंजू चौधरी मथुरा के राया क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। उनका कहना है कि गोली लगने के बाद भी आरोपियों ने उनके पति को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। यदि तत्काल उपचार मिलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। सुनील की मौत के बाद पत्नी, 15 वर्षीय बेटी आशी, 12 वर्षीय पुत्र माधव और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें