फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
एसआरबी पब्लिक स्कूल में टॉपर्स का सम्मान करते प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा रोड एमजी पॉलिटेक्निक के पीछे स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें जिले में पांचवां व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित चंदेल (97.6%),जिले में छठवां व विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शेखर सोलंकी (97.4%), स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान शर्मा (95.4%) को समाजसेवी नन्नूमल गुप्ता व बृजमोहन राही ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इनके साथ ही कशिश कुमारी (95%), कीर्ति सिंह (94.6%), प्रिया कुमारी (92.2% ),साक्षी चौधरी (92.2%), कीर्ति सिंह (91%) को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने छात्रों के करियर काउंसिलिंग व भविष्य के अति आवश्यक बिंदुओं के बारे में बताकर उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के संरक्षक एपी सिंह, निदेशक प्रदीप सेंगर, प्रबंधक पुनीत सिंह द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। व्यवस्था में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में याशिका सेंगर, निशा सेंगर, मोहिनी शर्मा, नयनिका वार्ष्णेय, जेपी वर्मा, रवि कुमार, प्रकाश अग्रवाल, ए .खान एवं सुनील चौधरी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें