फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने और कराने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

Sat, 26 Jan 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली जागरूकता रैली में शामिल डीएम,एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। जिले भर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। डीएम, एसपी ने जागरूकता रैली को बागला इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाई। वहीं रामबाग इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों ने मतदान करने और कराने की शपथ ली।  
विज्ञापन


मतदाता दिवस को लेकर शुक्रवार को जागरूकता रैली विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई। इसे डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने हरी झंडी दिखाई। रैली में विद्यार्थियों के साथ डीएम, एसपी, एडीएम रेखा एस चौहान, डीआईओएस सुनील कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, आरएमएसए के एएओ रामवीर सिंह सहित कई अधिकारियों ने पैदल मार्च कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। रामबाग इंटर कॉलेज पर आकर रैली का समापन हुआ।

यहां पर डीएम ने विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। यहां पर प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया, बच्चू सिंह यादव, मनमोहन आदि मौजूद थे। जागरूकता रैली में शहर के सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, बागला, रामबाग, अक्रूर सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। डीआरबी इंटर कॉलेज में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता ह्रुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने हाथों के हुनर से मतदान करने का संदेश दिया।   
विज्ञापन


बागला डिग्री कॉलेज में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. देवदत्त सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. डीके दीक्षित, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. विमलेश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. डीके सिंह, डॉ. राजेश कुमार, वाणिज्य, डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रीति वर्मा आदि थीं। संचालन डॉ. पप्पू चौधरी ने किया। यहां के अलावा आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज में भी मतदाता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें