रेलवे सिटी स्टेशन पर चेकिंग करती जीआरपी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। तिरंगा यात्रा को लेकर अलीगढ़ में हुए विवाद के बाद हाथरस में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। डीआईजी ने भी चारों जनपदों में अलर्ट जारी किया है, ताकि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
अलीगढ़ में तिरंगा यात्रा को लेकर एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के कुछ युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर अलीगढ़ में कुछ तनाव जैसी स्थिति बन गई। इसे लेकर डीआईजी ने अलीगढ़, कासगंज और एटा सहित हाथरस में अलर्ट जारी किया है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रम हो सकें।
वहीं बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होने के निर्देश भी दिए हैं।