फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गोलगप्पे में छात्र ने मिलाई नशीली दवा और पी गया, हालत बिगड़ी, मेडिकल के लिए किया रेफर

Sat, 28 Sep 2024 06:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिजनों ने बताया कि छात्र का कल जन्मदिवस था और आज अपने कॉलेज गया था। किसी बात को लेकर छात्र ने गोलगप्पे के साथ धान में लगने वाली किसी नशीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे छात्र की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
धान में लगने वाली दवा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसी बागला डिग्री  कॉलेज के एक बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र ने धान में लगने वाली एक दवाई का सेवन कर लिया। ऑटो में बैठकर वह सासनी की तरफ आ रहा था, तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। कॉलेज की छात्रा उसे आनन-फानन ऑटो से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


28 सितंबर को 18 वर्षीय नीरज पुत्र ओमप्रकाश सिसोदिया निवासी कौमरी पीसी बागला का छात्र है। परिजनों ने बताया कि छात्र का कल जन्मदिवस था और आज अपने कॉलेज गया था। किसी बात को लेकर छात्र ने गोलगप्पे के साथ धान में लगने वाली किसी नशीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे छात्र की हालत बिगड़ गई।

हालत बिगड़ती देख कॉलेज की बीए में पढ़ने वाली छात्रा ओटो में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलवीर सिंह रावत ने बताया कि छात्र को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। उसके बाद छात्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें