फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटक कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आवारा सांड़ ने मंगलवार की सुबह मुख्य बाजार में एक वृद्ध पर हमला बोल दिया। सांड़ ने सींगों से पटक पटक कर वृद्ध को घायल कर दिया। किसी तरह वृद्ध को लोगों ने सांड़ से बचाया और उन्हें उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
बता दें कि नगर में आवारा गोवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहा है। कई गली मोहल्लों में सुबह से लेकर शाम तक आवारा सांड़ और गाय घूमते हुए नजर आते हैं। इनसे लोगों को जान का खतरा बना रहता है। पहले भी यह सांड़ कई लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब राम मंदिर गली निवासी शशी गोपाल वर्मा तामसी वाले बाजार की तरफ सब्जी लेने जा रहे थे तो इसी दौरान बाजार में ही घूम रहे एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया, सांड़ ने उन्हें कई बार पटका, जिससे वह घायल हो गए। आनन फानन लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सांड़ को पकड़ कर भेजा गोशाला
सुभाष गली सहित मुख्य बाजार में एक पूंछ कटे आवारा सांड़ का पिछले काफी समय से आतंक था। इसी सांड़ ने मंगलवार को बाजार में एक वृद्ध को पटक कर घायल कर दिया था। इस सांड़ को नगर पंचायत की टीम ने काफी प्रयासों के बाद पकड़ लिया और गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें