फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी वस्तु की न हो कालाबाजारी, इंस्टॉल कराएं आरोग्य सेतु एप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद तहसील दफ्तर में मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार ज्योत्सना सिंह ने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र के लोगों को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल कराने, किसी भी तरह की आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी न होने देने, स्टॉक न होने देने के अलावा कोई भी व्यक्ति राशन सामग्री को लेकर परेशान न रहे, इस की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सभी लेखपाल यह सुनिश्चित कर लें कि कोरोना महामारी के दौरान गांव में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। गरीब असहाय व पात्र लोगों को राशन सामग्री का वितरण हर हाल में हो। सभी लेखपाल अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करा दें और लोगों को इस एप के बारे में समझाएं, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके। लॉक डाउन के दौरान किसी भी वस्तु की कालाबाजारी न हो और कहीं भी कोई वस्तु निर्धारित मूल्य से अधिक पर न बेची जा सके और किसी भी वस्तु का स्टॉक न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा गांव में गेहूं की खरीद के लिए खोले गए गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं या नहीं, इसकी मॉनिटंरिग भी करते रहें। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत सूचित करें। बैठक में नायब तहसीलदार राकेश कुमार, आरआई डीसी पौरूष व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें