फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आपसी कहासुनी में चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 Jan 2024 04:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर लाठी-डंडे चल गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। इस वीडियो को देखते ही पुलिस मामले में अलर्ट हो गई और मारपीट करने वाले दोनों पक्षों की तलाश शुरू कर दी ।
विज्ञापन
आपसी कहासुनी में हुई मारपीट का वीडियो आया सामने - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सुसायत कला में आपसी कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आस्तीन तन गई। दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे निकल आए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर डंडे से प्रहार किया । जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


मारपीट में महिलाओं ने भी जमकर डंडे बरसाए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस मारपीट कर रहे लोगों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर थाने में दी गई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें