फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22676 लाख के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Fri, 21 Jun 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। जिला योजना समिति की बैठक में जिला योजना वर्ष 2019-20 के लिए 22676 लाख रुपये केक परिव्यय के प्रस्तावों पर अनुमोदन की मुहर लगाई गई। जिला योजना समिति की बैठक जनपद के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने जिले की कई अहम समस्याएं भी प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाईं।
विज्ञापन


बैठक का संचालन करते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला योजना वर्ष 2019-20 के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के बारे में विभागों के अनुमोदित परिव्यय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2019-20 प्रस्तावित परिव्यय के सापेक्ष विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। कृषि विभाग ने बताया कि 28 लाख अनुमोदित परिव्यय से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आयल सीड्स तथा टीबीओ के कार्य किए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल 21 लाख प्राप्त हुए थे, जिसके सापेक्ष 18 लाख रुपये का व्यय किया गया था। लघु सिंचाई विभाग ने जानकारी दी कि इस वर्ष 1515 बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 98 बोरिंग कराई गई थी। पशु चिकित्साधिकारी सीवी सिंह ने बताया कि तीन आवासों का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए जमीन का चिह्नीकरण कर लिया गया है। प्रभारी मंत्री ने  निर्माण कार्यों की जांच कराने के लिए डीएम से कहा। इसी प्रकार अन्य सभी विभागों द्वारा परिव्यय की जाने वाली धनराशि के सापेक्ष कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने ट्रोमा सेंटर के संचालन नहीं होने के बारे में जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर भवन बनकर तैयार हो गया है, परंतु उपकरण तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए धनराशि प्राप्त नहीं होने के कारण चालू नहीं किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें