फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गुड फ्राइड पर हुई विशेष प्रार्थना सभा, प्रभु यीशु मसीह के सात वचनों को किया स्मरण

Fri, 07 Apr 2023 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चर्च के पास्टर व डायसिस ऑफ आगरा डीन पास्टर संतोष पांडेय ने बाइबिल मे वर्णित प्रभु यीशु मसीह के सातों वचनों को स्मरण कराया। पास्टर संतोष ने बाइबिल से बताया कि आज ही के दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
गुड फ्राई डे पर अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च में होती प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जग को मानवता, प्रेम, दया, करुणा और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह को सूली पर लटकाए जाने की याद में शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर मसीह समुदाय के लोगों ने शहर के अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में सामूहिक प्रार्थना सभा में उनको नमन किया।

विज्ञापन


इस दौरान चर्च के पास्टर व डायसिस ऑफ आगरा डीन पास्टर संतोष पांडेय ने बाइबिल मे वर्णित प्रभु यीशु मसीह के सातों वचनों को स्मरण कराया। पास्टर संतोष ने बाइबिल से बताया कि आज ही के दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया था। साथ ही मानवता के लिए किए गए उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।  प्रार्थना सभा मे युवाओं द्वारा मसीह भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। 

सभा के अंत मे पास्टर संतोष पांडे ने बताया कि तीसरे दिन रविवार को प्रभु मसीह के उठने पर सुबह चार बजे प्रभात फेरी व साढ़े आठ बजे बजे भी विशेष प्रार्थना की जाएगी। प्रार्थना सभा में शलेक चंद, सुनीता दास, विनोद दिलसुख, सुधा आशीष सिंह, डेविड मसीह, रमेश मसीह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें