फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अगस्त को चलेगा विशेष पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ अगस्त को चलेगा विशेष पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

डीएम ने की विभागवार पौधरोपण अभियान की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। वन विभाग के तत्वावधान में नौ अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने नौ अगस्त को रोपित किये जाने वाले पौधों की स्थलों का चिह्नांकन करते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से पौधरोपण के सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अधिकारी नौ अगस्त को सुबह 9 बजे से 10 बजे के मध्य रोपित किए गए पौधों का भौतिक सत्यापन औचक रूप से करेंगे। उन्होंने सभी विभागों को पौधों को निर्धारित स्थल तक ससमय पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौध रोपण के लिये लक्ष्य के आधार पर मजदूरों को लगाएं। जिससे पौधरोपण में आसानी रहे। पीडी एके मिश्र ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 1.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। अन्य विभागों ने भी अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें