फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी से गुस्साए सपाई, एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Fri, 17 May 2024 06:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी को लेकर सपाईयों में गुस्सा है। मामले की शिकायत हाथरस एसपी से की गई  है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर हाथरस जिले के ही एक व्यक्ति की ओर से पोस्ट कर भ्रामकता फैलाए जाने की कोशिश की गई है। चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इससे सपाइयों में गुस्सा है। अभद्र टिप्पणी के साथ झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ अधिवक्ता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल कोर्ट हाथरस के अधिवक्ता व समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार यादव एडवोकेट के साथ अधिवक्ता लल्लन बाबू, बृजमोहन राही, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व बालकिशन आदि ने अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी पर गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर हाथरस जिले के ही एक व्यक्ति की ओर से पोस्ट कर भ्रामकता फैलाए जाने की कोशिश की गई है। चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। सपाइयों और अधिवक्ताओं ने एसपी से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें