फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मां के त्रियोदशी संस्कार के बाद बेटे की ट्रेन से कटकर मौत, ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

Tue, 05 May 2026 10:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पहले मां की मौत हो गई। मां के त्रियोदशी संस्कार के बाद बेटे का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लगातार दो मौतों से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
बेटा प्रेम सिंह का शव ट्रैक पर मिला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन की चपेट में आकर प्रेम सिंह (50) की मौत हो गई। 5 मई की सुबह ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देख खलबली मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने मोबाइल के जरिये शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


मेंडू के मोहल्ला पथवारी के रहने वाले प्रेम सिंह की मां का निधन हो गया था। 4 मई को त्रियोदशी कार्यक्रम था। देर रात प्रेम सिंह घर से शौच की कहकर निकले थे, लेकिन वे लौटे नहीं। सुबह छह बजे ग्राीमणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। शव की हालत ऐसी थी कि उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से मिले मोबाइल की सिम निकाली और दूसरे मोबाइल में डालकर संपर्क किया। शव की शिनाख्त प्रेम सिंह के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन घटना स्थल पर पहुंचे। शव की हालत देख चीख-पुकार मच गई। लगातार दो मौतों से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन


प्रेम सिंह पिछले 18 साल से गाजियाबाद की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा 21 वर्ष का है। मां की मौत के चलते वह परिवार के साथ गांव आया हुआ था। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें