पीएमश्री योजना के द्वितीय चरण में हाथरस के संविलियन विद्यालय लोधई, नगला सिंह, अहवरनपुर, शाहपुर, चंद्रगढ़ी और बरौस का चयन हुआ है। यह विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किए जाएंगे।
केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के द्वितीय चरण में हाथरस जिले के छह विद्यालयों का चयन हुआ है। इन विद्यालयों की सूरत बदली जाएगी।
विज्ञापन
पीएमश्री योजना के द्वितीय चरण में संविलियन विद्यालय लोधई, नगला सिंह, अहवरनपुर, शाहपुर, चंद्रगढ़ी और बरौस का चयन हुआ है। यह विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किए जाएंगे। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योजना के तहत स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।
स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में भी कमी लाने की कोशिश की जाएगी। यह स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने में मदद करेंगे। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। इनमें स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी।
पीएमश्री योजना के द्वितीय चरण में हाथरस जिले के छह विद्यालयों को चयनित किया गया है। इनमें विभिन्न बिंदुओं पर कार्य किए जाएंगे।-उपेंद्र गुप्ता, बीएसए हाथरस।