फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सड़क दुर्घटना में चौकीदार सहित छह घायल, दो गंभीर घायल आगरा रेफर

Thu, 21 Sep 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हादसे के घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते दो घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में गुरुवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चौकीदार सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते दो घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


देवा पुत्र फकीरा निवासी नगला बीरबल अपने पुलिस चौकीदार भाई हरि सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। राया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर पकड़ लिया गया। जबकि घायलों को सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 

सविता पिता तूफान सिंह निवासी लाड़पुर हाथरस जंक्शन के साथ बाइक पर सवार होकर जरूरी कार्य से सरौठ जा रही थी। आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्री का घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। 
विज्ञापन


जलेसर रोड पर विमला देवी पत्नी अमर सिंह, अंजलि पत्नी सुभाष ई रिक्शा में सवार होकर सादाबाद खरीदारी करने के लिए आ रही थीं। संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के निकट ट्रैक्टर-ट्राली ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। ई रिक्शा पलटने से दोनों महिलाएं घायल हो गई। इन्हें सीएचसी में उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें