फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, दादी ने मम्मी को जहर दे दिया

Sun, 11 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
डीएम के समक्ष अपनी दादी पर मां को जहर देने का आरोप लगाते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ के सेवन से हाथरस जंक्शन क्षेत्र की एक महिला की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले बेटे व बेटी ने डीएम अविनाश कृष्ण सिंह से मिलकर दादी पर मां को जहर देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में मौजूद डीएम से स्कूल यूनीफार्म में मिलने पहुंचे दोनों बच्चों ने लिखित शिकायत देकर कहा कि उनके पिता की मौत एक सड़क हादसे में हो चुकी है। संपत्ति के लिए दादी मां के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालना चाहती है। बच्चों ने मां की सुरक्षा और बेहतर उपचार की मांग डीएम से की।

डीएम ने एसओ हाथरस जंक्शन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है।
महिला के भाई हाथरस में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर गांव के लोगों ने उन्हें फोन कर दिया था।

वह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे और वहां से बहन को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाए। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है। महिला के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में साल 2004 में हुई थी। उनके पति अपने मां-बाप की इकलौती संतान थे। सड़क हादसे में मौत के बाद से सास और ननद और ननदोई महिला को घर से निकाल कर संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। इसे लेकर वह अक्सर महिला के साथ मारपीट भी करते रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जब महिला घर पर अकेली थी तो उसे खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की गई। दोनों बच्चे अलीगढ़ रोड स्थित एक का  कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। मां के अस्पताल में भर्ती होने की बात पता चलने पर वह पहले जिला अस्पताल पहुंचे और इसके बाद सीएमओ कार्यालय में डीएम से मिलकर लिखित शिकायत दी। डीएम कीड़े मारने वाली दवा से कई स्कूली बच्चों के बीमार होने की सूचना पर सीएमओ ऑफिस पहुुंचे  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें