शिक्षक लखीमपुर खीरी स्थित घर से स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
हाथरस रोड स्थित गांव गिनौली किशनपुर निवासी शिक्षक प्रशांत यादव (35) पुत्र अजय यादव की 18 दिसंबर की सुबह लखीमपुर खीरी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शव 19 दिसंबर की शाम को यहां लाया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
तीन भाई-बहनों में प्रशांत सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर पर बहन प्रियंका और तीसरे नंबर के भाई प्रदीप हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। प्रदीप पिता अजय के साथ गांव में ही खेती करता है। प्रशांत की शादी वर्ष 2014 में एटा निवासी रिंकी से हुई थी। उसके बाद 2018 में उनका चयन शिक्षक के रूप में हुआ और उनकी तैनाती लखीमपुर खीरी के विकास खंड के पलिया के गांव गदनिया के सरकारी स्कूल में हुई।
18 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे वह लखीमपुर खीरी स्थित घर से स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। सूचना मिलने पर गांव में उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी लखीमपुर खीरी पहुंच गए और वहां से शव को गांव गिनौली किशनपुर ले आए।