फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मथुरा-बरेली और कानपुर हाईवे को जोड़ेगा सिकंदराराऊ बाईपास, जाम में फंसे बिना निकल जाएंगे वाहन

Tue, 06 Aug 2024 10:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ में बाईपास बन रहा है। इसका एक ओवरब्रिज दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से होकर गुजरेगा। सर्विस लेन के जरिये वाहन मथुरा-बरेली हाईवे से इस पर जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले से गुजरने वाले दो अहम राष्ट्रीय राजमार्गों मथुरा-बरेली और अलीगढ़-कानपुर को जोड़ने के लिए सिकंदराराऊ में चार किलोमीटर का बाईपास बनाया जा रहा है। इसका निर्माण दो साल में पूरा करना है।

विज्ञापन


बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद सिकंदराराऊ होकर जाने पर वाहन चालकों को जाम में फंसने की समस्या से निजात मिलेगी। मथुरा-बरेली फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के पहले चरण में अलीगढ़ के गांव बिज्जू से लेकर हाथरस के गांव कैलोरा तक करीब 33 किलोमीटर के हिस्से पर निर्माण अंतिम चरण में है। अगले माह इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। दूसरे चरण में 1226 करोड़ रुपये की लागत से कैलोरा से कासगंज तक निर्माण किया जाना है। इसी पर सिकंदराराऊ में बाईपास भी बनाया जा रहा है। इसका एक ओवरब्रिज दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से होकर गुजरेगा। सर्विस लेन के जरिये वाहन मथुरा-बरेली हाईवे से इस पर जा सकेंगे।


करीब 58 किलोमीटर हिस्से के निर्माण की जिम्मेदारी हमारे पास है। इसमें कई बाईपास का निर्माण किया जाना है। सिकंदराराऊ कस्बे से काफी दूरी पर एनएच 34 के ऊपर से एनएच 530बी गुजरेगा। इसका सर्विस रोड भी बनेगा। निर्माण पूरा करने के लिए 24 माह का समय दिया गया है। यह निर्माण 2026 में पूरा किया जाएगा।-विजेंद्र शुक्ला, समन्वयक अधिकारी, एनएच 530बी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अहम बाईपास देंगे विकास को रफ्तार

हाथरस से बरेली जाने के लिए पांच अहम बाईपास वाहन सवारों को बड़ी राहत देंगे और इससे विकास को भी रफ्तार मिलेगी। पहला बाईपास गांव वाहनपुर से होकर हाथरस जंक्शन तक बनाया जा रहा है, जिससे शहर के आबादी क्षेत्र को भी राहत मिलेगी। दूसरा बाईपास सलेमपुर के आबादी क्षेत्र में जाने से बचाएगा। तीसरा बाईपास सिकंदराराऊ के जाम से बचाएगा। चौथा बाईपास मोहनपुर के आबादी क्षेत्र में जाने से बचाएगा। पांचवां बाईपास कासगंज के आबादी क्षेत्र में जाने से राहत देगा।

यह होंगे लाभ
  • मथुरा-बरेली जाने वाले वाहन सिकंदराराऊ में नहीं करेंगे प्रवेश
  • बाईपास बनने से सीधे कासगंज रोड पर फर्राटा भरेंगे वाहन
  • दिल्ली-एटा-कानपुर जाने वाले वाहनों को भी जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें