हाथरस से बरेली जाने के लिए पांच अहम बाईपास वाहन सवारों को बड़ी राहत देंगे और इससे विकास को भी रफ्तार मिलेगी। पहला बाईपास गांव वाहनपुर से होकर हाथरस जंक्शन तक बनाया जा रहा है, जिससे शहर के आबादी क्षेत्र को भी राहत मिलेगी। दूसरा बाईपास सलेमपुर के आबादी क्षेत्र में जाने से बचाएगा। तीसरा बाईपास सिकंदराराऊ के जाम से बचाएगा। चौथा बाईपास मोहनपुर के आबादी क्षेत्र में जाने से बचाएगा। पांचवां बाईपास कासगंज के आबादी क्षेत्र में जाने से राहत देगा।
यह होंगे लाभ
- मथुरा-बरेली जाने वाले वाहन सिकंदराराऊ में नहीं करेंगे प्रवेश
- बाईपास बनने से सीधे कासगंज रोड पर फर्राटा भरेंगे वाहन
- दिल्ली-एटा-कानपुर जाने वाले वाहनों को भी जाम से मिलेगी निजात