फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल मूल्य की वृद्धि के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंप पर जाकर कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल संगठन एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया।
आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, पिछड़ा वर्ग की ओर से संदीप कश्यप अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मुवीन खान ने आम लोगों से हस्ताक्षर कराए। गांव लाड़पुर में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पिंटू खटीक के नेतृत्व में शिविर लगाकर हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

मेंडू रोड पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश पचौरी प्रदेश सचिव सुनील शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन अग्निहोत्री के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। जनपद की चारों तहसील एवं सातों ब्लॉकों के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने इन शिविरों में पहुंचकर कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हस्ताक्षर में अभियान आम जनमानस भी कांग्रेस पार्टी की इस मुहिम में कांग्रेस के साथ खड़ा है। लोगों ने हस्ताक्षर करने के साथ-साथ सरकार की जनविरोधी नीति का विरोध भी किया। अभियान में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, हरीशंकर वर्मा, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, विष्णु कुमार, अनुराग सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें