मंदिर की शटरिंग पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का स्थगन आदेश दिया था। इस कारण शटरिंग को लगे हुए करीब ढाई वर्ष हो गए हैं। जिसके कारण लकड़ियों की बल्लियां नीचे से गल चुकी थीं और गिर पड़ीं।
सादाबाद में मुरसान रोड स्थित पथवारी मंदिर की शटरिंग अचानक से गिर गई। शटरिंग गिरने से पूजा करने आई एक महिला और पुजारी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सादाबाद के मुरसान रोड पर रॉयल्स पैलेस के सामने वाली गली में पथवारी मंदिर है। वहां पर महिलाएं रोजाना पूजा अर्चना करने आती हैं। 13 जुलाई सुबह जब ऊषा देवी वहां पूजा करने पहुंची, तो ढाई साल से लगी हुई शटरिंग अचानक गिर पड़ी। जिससे उषा देवी के पैर में चोट लग गई। साथ ही मंदिर के पुजारी ख्याली राम भगत को भी चोट आई है। दोनों को सीएची पर इलाज के लिए भेजा गया, जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।
विदित है कि मंदिर के आस-पास जो शटरिंग लगी है, वह विवादित क्षेत्र है। जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का स्थगन आदेश दिया था। इस कारण शटरिंग को लगे हुए करीब ढाई वर्ष हो गए हैं। जिसके कारण लकड़ियों की बल्लियां नीचे से गल चुकी थीं और गिर पड़ीं।