खेलों से युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। खिलाड़ियों को खेलों में पूरी खेल भावना से सहभागिता करनी चाहिए। जिससे वह आगे चलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके।
यह विचार शनिवार को जीएसएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में तीसरे दिन की प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रथम जितेंद्र कुमार, द्वितीय राज कुमार, तृतीय जतीराम एवं जितेंद्र सिंह रहे।
गोला फेंक में प्रथम आर्यन सिंह, द्वितीय मित्र सिंह, तृतीय मोहित सिंह रहे। चक्का फेंक में प्रथम मंजीत कुमार, द्वितीय आकाश तिवारी, तृतीय अमन शर्मा रहे। तारगोला फेंक में प्रथम कुलदीप शर्मा, द्वितीय गोपाल चौधरी, तृतीय सौरभ रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में 80 मीटर दौड़ में प्रथम महेश शर्मा, द्वितीय विनय शर्मा, तृतीय विनीत कुमार रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम मनीश शर्मा, द्वितीय अमित कुमार, तृतीय विनीत कुमार। 400 मीटर दौड़ में प्रथम विनय शर्मा, द्वितीय नंद किशोर, तृतीय विनीत कुमार।
600 मीटर दौड़ में प्रथम गौरव पौनियां, द्वितीय-सानू पौनियां, तृतीय अमन रहे। लंबी कूद में प्रथम राहुल, द्वितीय प्रवीन, तृतीय इरफान रहे। गोला फेंक में प्रथम विशाल, द्वितीय युनुस खान, तृतीय इरफान रहे। चक्का फेंक में प्रथम रुपेश, द्वितीय प्रवीन कुमार, तृतीय संदीप। सीनीयर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम काजल द्वितीय मुस्कान, तृतीय अंजलि तौमर रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रथम रंजना, द्वितीय काजल तृतीय काजल रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रथम रीता कौशिक, द्वितीय ऐनी कुमारी, तृतीय रुबी रहीं।
800 मीटर दौड़ में प्रथम रीता कौशिक, द्वितीय ऐनी, तृतीय-रंजना रहीं। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम रीता कौशिक, द्वितीय ऐनी, तृतीय दिव्या थीं। 5000 मीटर दौड़ में प्रथम रीना, द्वितीय कृष्णा, तृतीय पुष्पा रहीं। लंबी कूद में प्रथम प्रियंका पौनियां, द्वितीय मंजरी, तृतीय प्रेम कुमारी एवं शिवानी रहीं। गोला फेंक में प्रथम काजल, द्वितीय रंजना, तृतीय ज्योति रहीं। चक्का फेंक में प्रथम करिश्मा, द्वितीय किरन गौतम, तृतीय कृष्णा वर्मा रहीं। तारगोला फेंक में प्रथम काजल, द्वितीय करिश्मा, तृतीय कल्पना रहीं। ऊंची कूद में प्रथम प्रेम कुमारी, द्वितीय दिव्या, तृतीय-शिवानी रहीं। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर ेदौड़ प्रथम अर्चना शर्मा, द्वितीय हृदेश, तृतीय हिमानी रहीं ।
थीं। 200 मीटर दौड़ में प्रथम अर्चना शर्मा, द्वितीय सुनैना, तृतीय रंजू रहे। 800 मीटर दौड़ में प्रथम पूनम बघेल, द्वतीय गुंजन, तृतीय कृष्णा रहीं। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम कृष्णा, द्वितीय सिमरन, तृतीय शिवानी थीं। 3000 मीटर दौड़ में प्रथम कृष्णा, द्वितीय गुंजन, तृतीय सिमरन शर्मा रहीं। लंबी कूद में प्रथम पूनम, द्वितीय दिव्यांशी, तृतीय बीना थीं। ऊंची कूद में प्रथम वर्षा, द्वितीय भारती, तृतीय तनु शर्मा रहीं। गोला फेंक में प्रथम दिव्यांशी, द्वितीय सितेश, तृतीय भारती रहीं। चक्का फेंक में प्रथम ललितेश, द्वितीय सितेश, तृतीय दिव्यांशी रहीं। भाला फेंक में प्रथम कुलदीप शर्मा, द्वितीय गोपाल चौधरी, तृतीय सौरभ रही। रैली संयोजक आईओएस जेके मलिक व प्रधानाचार्य सरजू कुमार व्यास ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। यहां विजेताओं को सम्मानित किया गया।