फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में तैनात 100 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शासन की प्राथमिकता वाले बिंदु सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प आदि में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शासन स्तर से ऑपरेशन कायाकल्प व प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में सभी ग्राम पंचायत में धनराशि भेजी गई। समीक्षा के दौरान पाया कि जिले में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की प्रगति शून्य है। इस मामले में डीपीआरओ ने ब्लाक बार समीक्षा की और जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने ऑपरेशन कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए 45 ग्राम पंचायत अधिकारी और 55 ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्टीकरण देने के निर्देश देते हुए काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्य जल्द पूर्ण न होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें