फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: सिलाई सीखने नहीं आ रहे विद्यार्थी, आईटीआई में बंद होगी यह ट्रेड, फैशन डिजाइनिंग कोर्स शुरू कराने को लिखा

Tue, 30 Jul 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिलाई ट्रेड में 40 सीटें हैं, पिछले साल केवल 12 ने ही प्रवेश लिया था। पिछले वर्ष कंप्यूटर एडेड एंब्रायडी डिजाइन (सीएईडी) की 40 सीटों के सापेक्ष महज नौ सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।
विज्ञापन
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिकंदराराऊ में सिलाई सीखने के लिए विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं। प्रधानाचार्य ने इस ट्रेड को बंद करने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा है। उन्होंने इसके स्थान पर फैशन डिजाइनिंग कोर्स शुरू कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन


युवाओं को रोजगार परक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें सिलाई ट्रेड में 40 सीटें हैं, पिछले साल केवल 12 ने ही प्रवेश लिया था। पिछले वर्ष कंप्यूटर एडेड एंब्रायडी डिजाइन (सीएईडी) की 40 सीटों के सापेक्ष महज नौ सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। हालांकि यह ट्रेड अभी चालू रहेगी।

पिछले साल सीएईडी व सिलाई तकनीक ट्रेड की सीटें खाली रह गई थीं। निदेशालय को पत्र लिखकर सिलाई तकनीक की जगह फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की मांग की है।- किशन स्वरूप, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई सिकंदाराराऊ।
विज्ञापन


शुरू करना पड़ा आईटीआई चलो अभियान
आईटीआई की सीट खाली रहने के चलते प्रशासन आईटीआई चलो अभियान चलाना पड़ रहा है। अभियान में युवाओं को आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें