फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान के आधे हिस्से में सात घंटे गुल रही बिजली

Mon, 20 Mar 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा मुरसान के आधे हिस्से में रविवार को करीब सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


बता दें कि कस्बा मुरसान में दो विद्युत फीडरों से आपूर्ति दी जाती है। कस्बा के विद्युत फीडर से रेलवे लाइन के अंदर कस्बा के बाजार में विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। वहीं, रेलवे लाइन से मुरसान कोतवाली मार्ग, सादाबाद रोड, ब्लॉक रोड व किला मढ़ैया में गांव पटाखास विद्युत फीडर से आपूर्ति दी जा रही है।

रविवार को गांव पटा खास पर स्थित विद्युत फिटर से सुबह करीब साढ़े दस बजे से साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फीडर से मुरसान ब्लॉक कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कोतवाली की लाइन जुड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि कस्बा मुरसान में देहात के विद्युत फीडर पटाखास से आपूर्ति की जाती है। जबकि वे लोग शहरी बिल का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें