फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाजपा का झंडा फाड़ा, मना किया तो दी गालियां, एक आरोपी पकड़ कर भेजा जेल

Thu, 03 Aug 2023 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिछले चार साल से घर के दरवाजे पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मोहल्ला कोरियाना निवासी तालिब एवं उसी मोहल्ले के तीन युवक आए और झंडे को फाड़ने लगे। जब उसने मना किया, तो आरोपियों ने उसे और उसकी बहन को गालियां दीं।
विज्ञापन
भाजपा का फटा हुआ झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल से घर पर लगे भाजपा के झंडे को कुछ युवक फाड़ने लगे। जब उन्हें मना किया गया, तो उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। तीन युवक झंडा फाड़कर भाग गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया और शांतिभंग में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


हाथरस के सहपऊ कस्बा के बड़ा बाजार निवासी जगदीश गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि पिछले चार साल से उसके घर के दरवाजे पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मोहल्ला कोरियाना निवासी तालिब एवं उसी मोहल्ले के तीन युवक आए और झंडे को फाड़ने लगे। 

जब उसने मना किया, तो आरोपियों ने उसे और उसकी बहन को गालियां दीं। जब यह सूचना भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा को मिली, तो वह भी कोतवाली पहुंच गए। मौके से तीन युवक तो भाग गए, लेकिन कुछ युवकों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें