फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल, जीत से आसान होगी फाइनल की राह

Tue, 14 Nov 2023 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इन दिनों आईसीसी का एक दिवसीय क्रिकेट विश्वकप चल रहा है। इसका सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलेंड की टीम के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भैया दूज के दिन विश्वकप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होगा। इस मुकाबले पर हाथरस के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इस मुकाबले की जीत फाइनल की राह आसान करेगी।

विज्ञापन


इन दिनों आईसीसी का एक दिवसीय क्रिकेट विश्वकप चल रहा है। इसका सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलेंड की टीम के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि दोनों ही टीमों के लिए यह एक अहम मुकाबला है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के लिए फाइनल की राह आसान हो जाएगी। जिले के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम इस मैच में भी जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाएगी।

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के लिए फाइनल की राह आसान हो जाएगी। - विकास शर्मा, क्रिकेट प्रेमी

विज्ञापन

इस मैच में भारतीय टीम से काफी उम्मीद है। मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। - गोपाल पोनियां, क्रिकेट प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें