सहपऊ में बैंक के अंदर घुसकर चोरी की कोशिश करने वाले अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। पुलिस बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
हाथरस के सहपऊ स्थित केनरा बैंक में चोरी के प्रयास की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी ने जिले की सभी बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम जिले भर के बैंकों का नियमित निरीक्षण करेंगी। इस दौरान बैंकों में लगे सुरक्षा अलार्म की कार्यप्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और नाइट विजन, सुरक्षा गार्डों की तैनाती व अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें... Hathras: कोतवाली के सामने केनरा बैंक में छत के रास्ते घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद, तलाश जारी
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश तेज
सहपऊ में बैंक के अंदर घुसकर चोरी की कोशिश करने वाले अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। पुलिस बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फुटेज से अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
ये होने चाहिए इंतजाम
पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि भले ही चोर चोरी करने में कामयाब न हुए हों, लेकिन बैंक को कुछ मूलभूत सावधानियां भविष्य में बरतनी चाहिए। मसलन बैंक परिसर में हाई-रिजॉल्यूशन नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। अलार्म सिस्टम को पुलिस कंट्रोल रूम या निजी सुरक्षा एजेंसी से जोड़ा जाए, ताकि सेंध या शटर तोड़ने का प्रयास होते ही तुरंत सूचना मिल सके। घटना के बाद सुरक्षा ऑडिट कराकर विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार आवश्यक सुधार लागू किए जाएं।