फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिल सही कराने गई वृद्धा को धक्का मारने का आरोप

Sat, 25 Jul 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में भर्ती कोटा निवासी वृद्धा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर से सटे गांव कोटा की एक बुजुर्ग महिला के परिजनों ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर उन्हें धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है, जबकि बिजली निगम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए महिला के बेटे पर ही धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। गांव कोटा निवासी रामश्री के पुत्र नारायण सिंह ने बताया कि उनके घर का पहले 55 हजार रुपये का बिजली बिल आया था। शिकायत के बाद बिल में संशोधन कराया गया और कुछ राशि भी जमा कर दी गई। इसके बावजूद इस माह 61 हजार रुपये का नया बिल जारी हो गया।
इस शिकायत को लेकर वह कई दिनों से बिजलीघर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को अपनी मां को साथ लेकर लहरा रोड बिजलीघर पहुंचे।
नारायण सिंह का आरोप है कि शिकायत के दौरान बिजली कर्मचारियों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने उनकी मां को धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर उन्हें बागला जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता लाल बहादुर का कहना है कि मामले की जानकारी की गई है। महिला का बेटा नशे की हालत में था और वह अपनी मां को कर्मचारियों से बात नहीं करने दे रहा था। इस दौरान बेटे ने ही अपनी मां को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गईं।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें