राजकीय महिला शरणालय मथुरा का निरीक्षण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुद उपाध्याय। स?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुद उपाध्याय ने राजकीय महिला शरणालय, मथुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने विधिक जागरूकता शिविर भी लगाया। वर्तमान में राजकीय महिला शरणालय, मथुरा 16 संवासिनी निरुद्ध हैं। इनमें से जनपद हाथरस से संबंधित कोई भी संवासिनी नहीं है। सचिव ने संवासिनियों से वार्ता कर उनके खाने-पीने, रहने और इलाज के बारे में जानकारी ली।
सचिव ने महिला संवासिनियाें को बताया कि यदि उनके मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह एक प्रार्थना पत्र संबंधित जिले के सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अधीक्षिका के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने कहा कि किसी महिला संवासिनी को कोई परेशानी होती है तो अविलंब अधीक्षिका को अवगत कराएं। अधीक्षिका को सचिव ने निर्देशित किया कि बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे और किसी भी संवासिनी को परेशानी होने पर अविलंब परामर्श के लिए चिकित्सक से संपर्क स्थापित किया जाए।