आरोप है कि रूदायन, बांधनू, सासनी और मुरसान आदि सहकारी समितियों पर खाद वितरण के दौरान सचिव किसानों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं।
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 16 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहकारी समितियों के सचिवों पर खाद वितरण के दौरान किसानों से अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि रूदायन, बांधनू, सासनी और मुरसान आदि सहकारी समितियों पर खाद वितरण के दौरान सचिव किसानों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं। सादाबाद क्षेत्र में ऊंचागांव व रसमई और सासनी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रात को बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जिले के लगभग 2500 किसानों को नलकूप का बिल देना पड़ेगा, क्योंकि संबंधित एजेंसी द्वारा इन किसानों के नलकूपों पर मीटर नहीं लगाए गए हैं।
ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, जिला मंत्री वीरपाल सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।