टेंपो चालक ने बुलेट को टक्कर मार दी थी। जिससे बुलेट सवार युवक घायल हो गए। पिता की शिकायत पर सड़क दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हाथरस में गांव ककोड़ी थाना चंदपा निवासी विजय किशोर ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। शिकायत में उसने लिखा है कि 8 अक्तूबर शाम साढ़े पांच बजे उसका पुत्र आयुष और उसका साथी कपिल बुलेट से गांव ककोड़ी आ रहे थे। गांव कलवारी एवं तेहरा के बीच बालाजी बिल्डिंग मैटेरियल के पास एक लोडिंग टेंपो चालक ने तेजी एवं लापरवाही से उसने पुत्र को टक्कर मार दी। उसे और उसके साथी को चोटें आईं । उसने दोनों को रघु हॉस्पीटल में भर्ती कराया । इसके बाद उसके पुत्र को आगरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।