फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विज्ञान.. समय पूरा होने से पहले दे दिए उत्तर

विज्ञापन
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज से सीबीएसई की परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा बुधवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर पाठ्यक्रम के अनुरूप और बहुत ही अच्छा था। इसलिए समय से पहले ही हल कर लिया।
विज्ञापन

जिले में कुल 3,223 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 3,193 परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई के जिला समन्वयक डाॅ. जगदीश शर्मा अनुसार परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संतुलित रूप से पूछे गए थे। अधिकांश छात्रों ने निर्धारित समय से पहले ही प्रश्नपत्र हल कर लिया। शेष समय उत्तरों को जांचने में लगाया। छात्र-छात्राएं अपने पेपर का मिलान करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूमेरिकल और डायग्राम वाले प्रश्न सरल थे। मैंने करीब 20 मिनट पहले ही पेपर पूरा कर लिया। -आलोक राना।


रसायन और जीव विज्ञान के प्रश्न एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित थे। पेपर कठिन नहीं था। -अनंत पचौरी।


कुछ प्रश्न थोड़े सोचने वाले थे, लेकिन समय पर्याप्त मिला। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। -सौम्य कुमार।

मॉडल और सैंपल पेपर का अभ्यास काम आया। पेपर संतुलित था, इसलिए परेशानी नहीं हुई। -आरुष कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें