फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छुट्टी के बावजूद खोले विद्यालय, बीएसए ने इन दो स्कूलों को थमाया नोटिस

Mon, 01 Jan 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अमित राना नामक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत की थी कि अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ व राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ खुल रहे हैं। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन में स्पष्टीकरण देते हुए 14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक का अवकाश करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित अवकाश के बावजूद विद्यालय खोलने पर बीएसए ने दो दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस दिया है और उनसे पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। 

विज्ञापन


सर्दी के मद्देनजर डीएम ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की थी। कुछ विद्यालय संचालक डीएम के आदेश का उल्लंघन कर विद्यालय खोल रहे हैं। अमित राना नामक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत की थी कि अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ व राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ खुल रहे हैं। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन में स्पष्टीकरण देते हुए 14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक का अवकाश करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें