चालक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा लेते हैं। वहीं, रास्ता भी जर्जर होने और तेज गति से वाहन दौड़ने के कारण वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में आए दिन अभिभावक, स्कूल संचालकों से शिकायत करते रहते हैं।
छोटे वाहनों के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी स्कूल संचालकों ने अपने विद्यालयों में बच्चों को लाने- लेजाने के लिए छोटे वाहन अटैच कर रखे हैं। गांवों से बच्चे लाने के लिए गैस वाली वेन, ईको आदि छोटे वाहन रखे हुए हैं।
विज्ञापन
चालक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा लेते हैं। वहीं, रास्ता भी जर्जर होने और तेज गति से वाहन दौड़ने के कारण वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में आए दिन अभिभावक, स्कूल संचालकों से शिकायत करते रहते हैं। अभिभावकों का कहना है कि वह इन लोगों की विद्यालय में कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन विद्यालय के संचालक अनसुनी कर देते हैं।
विगत 22 फरवरी को हाथरस में सिकन्द्राराऊ थाने के पुरदिलनगर स्थित एचकेजीएन पब्लिक स्कूल की मैक्स पिकअप स्कूली बच्चो को लेकर स्कूल आ रही थी। ग्राम असोई व नगला बिहारी के बीच में हड्डी गोदाम के पास अधिक कोहरा एवं ओवरटेक करने के कारण डंपर से टकरा गयी। जिसमें मैक्स पिकअप के चालक की मृत्यु मौके पर ही हो गयी। बाद में एक शिक्षिका ने भी दम तोड़ दिया था। इस घटना में 14 बच्चे घायल हुए थे।