फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना के हाईवोल्टेज डांस को देख झूमे दर्शक, लगे जमकर ठुमके

विज्ञापन
शो के दौरान ठुमके लगाती सपना चौधरी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाथरस। लोक गायिका और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लाइव शो में दर्शकों ने सपना के साथ जमकर ठुमके लगाए। सपना ने अपने महज 30 मिनट के शो में हाई वोल्टेज डांस से महफिल में रंग जमा दिया और कार्यक्रम में मौजूद भीड़ इस दौरान बेकाबू हो गई। इसे काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जमकर धक्का मुक्की भी हुई। पुुलिस को इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
स्थानीय आगरा रोड स्थित कमला श्री वाटिका में तयशुदा कार्यक्रम से करीब ढाई घंटे देर के बाद मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पहुंचीं। वह एक चैरिटेबिल संस्था द्वारा आयोजित लाइव शो करने आई थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, उत्तराखंड की पूर्व मंत्री अनीता वशिष्ठ एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदुपरांत सपना चौधरी का स्वागत किया। इसके बाद सपना ने अपनी चिर परिचित शैली में स्टेज पर हरियाणवी गीतों पर डांस करना शुरू कर दिया। सपना ने हरियाणवी अंदाज में मशहूर गाने घूंघट ओढ़ ले, तेरी आंख्या का वो काजल, चूनरी जयपुर से मंगवाई, सहित कई गानों पर जब डांस किया तो भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तादाद में शो में बैठे युवा सपना के साथ ठुमका लगाने लगे और यह लोग सपना के साथ स्टेज पर पहुंचने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस व महफिल में मौजूद लोगों की धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर जैसे-तैसे भीड़ पर काबू पाया। मस्त भरे डांस को देख युवा मस्ती से झूमने लगे। इधर, सपना को देखने के लिए लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पांच बजे से ही आना शुरू हो गया। इस कारण आगरा हाथरस रोड पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। आगरा की ओर से आने वाले वाहनों के रुट को डायवर्ट कर दिया गया। यहां पर सपना जैसे स्टेज पर पहुंची तो उनके दीवाने अपनी सीट से खड़े हो गए। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए वहीं पर जमे रहे। सपना ने अपने हाई वोल्टेज डांस से 30 मिनट के शो में ही सर्द रात में पूरा माहौल गरम कर दिया। बाद में सपना रात्रि नौ बजे के लगभग स्टेज से सीधे चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें