फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाजहित में हो पत्रकारिता, लेखनी से फैलाएं शांति और सद्भाव

विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भाषण अंशू चौधरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सादाबाद में रविवार को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी मन मोह लिया।
सम्मेलन का शुभारंभ प्रभु स्मृति का गीत जैसा सोचोगे वैसा बन पाओगे गीत गाकर किया गया। तदुपरांत मंचासीन अतिथि ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग जोनल को-ऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार अमर गौतम, प्राचार्य डॉ. ज्वाला सिंह, आश्रम प्रभारी बीके भावना बहन, हरियाणा से आए राजेंद्र कुमार व कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार अमर गौतम ने कहा कि मीडिया विंग राजयोग की शिक्षाओं में पाए गए आध्यात्मिक मूल्यों के ज्ञान के प्रसार के माध्यम से मानवता के उत्थान के लिए काम करता है। दुनिया भर में संबंधित पत्रकारों का एक नेटवर्क सकारात्मक खबर को प्रेस में लाने के लिए प्रतिबद्ध है और सकारात्मक तरीके से समाज को प्रभावित करने की जिम्मेदारी उठा रहा है। मीडियाकर्मी नकारात्मकता त्याग कर स्व: परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का संकल्प लें और अशांति के दावानल में धधक रही दुनियां में अपनी लेखनी से शांति और सदभाव फैलाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने कहा आध्यात्मिक रूप से सशक्त मीडिया व्यक्तिवाद, पूर्वाग्रह और पक्षपातपूर्ण पूर्वाग्रह से मुक्त है। यह दुनिया के सभी नागरिकों के सामंजस्य, कल्याण और एकजुटता के अंत को ध्यान में रखकर अपना कवरेज शुरू करता है। पलवल(हरियाणा) से आए हुए ब्रह्माकुमार राजेंद्र भाई ने कहा कि मीडिया लोगों के दिमाग और भावनाओं को प्रभावित करने का एक शक्तिशाली उपकरण है। फिर भी आज का मीडिया अंतरात्मा के बिना प्रतीत होता है। प्रेस की स्वतंत्रता के नाम पर आधुनिक मीडिया ने सूचनाओं और छवियों के प्रभाव के लिए किसी भी जिम्मेदारी का बंटवारा कर दिया है, जो इसे अधिक प्रभावी बनाता है। डॉ. ज्वाला सिंह ने कहा कि शांति और सदभाव के लिये आध्यात्मिकता से जुड़कर मीडिया महान भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में बल्देव से आई ब्रह्माकुमारी सीमा बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी बीके वर्मा ने किया। कार्यक्रम के मध्य में गीताराम डांस एकेडमी की कोरियाग्राफर अंशू चौधरी, प्रीती चौधरी ने स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गीता चौधरी, सत्यप्रकाश भाई, राजेश पाठक बलदेव, सुरेंद्र चौधरी बलदेव, तुलसीराम बलदेव के अलावा सादाबाद, बिसावर, सहपऊ आदि के सभी पत्रकार साथी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें