फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 18 वार्डोँ से सपा ने उतारे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव को लेकर सपा ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव जहां दो वार्डों से चुनाव लड़ेंगी, वहीं दिलचस्प बात यह है कि बसपा नेता ब्रजमोहन राही ने भी बसपा छोड़कर सपा का दामन लिया है। उनकी पत्नी वार्ड नंबर 12 से सपा के समर्थन से चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए सपा के जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह यादव ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक से तोताराम लोधी, दो से नरेंद्र सिंह उर्फ बबलू यादव, तीन व चार से ओमवती यादव, पांच से सरिता यादव, छह से सीता देवी, सात से मनोज बघेल, 8 से रीना देवी, 9 से राजेश दिवाकर, 10 से लाखन सिंह एडवोकेट, 11 से मंजू निमेष, 12 से राधा रानी राही पत्नी ब्रज मोहन राही, 13 से चौधरी श्याम सिंह, वार्ड नंबर 14 से ऊषा देवी, 19 से साकेत बाबू, 20 से डॉ.मीनू यादव पत्नी मनोज यादव, 21 से सुमन यादव, 22 से संजीदा पत्नी वीरेंद्र सिंह उर्फ सलीम, 23 से प्रीति सिंह पत्नी सुरेंद्रपाल सिंह सेंगर, 24 से ललिता देवी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बताया कि गठबंधन के तहत वार्ड नंबर 15, 16, 18 व 18 में रालोद को समर्थन दिया गया है। साथ ही वार्ड नंबर 8 और 9 से महान दल के उम्मीदवारों को समर्थन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें