फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रेरणा पोर्टल पर मिले अनुपस्थित, 33 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोका

Fri, 22 Sep 2023 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में निरीक्षण की आख्या प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की जाती है। निरीक्षण के दौरान 12 सितंबर से 21 सितंबर के बीच 33 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले 33 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन व मानदेय रोक बीएसए ने रोक लगा दी है। यह सभी निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए थे। बीएसए ने इनके अनुपस्थित की अवधि  के वेतन और मानदेय पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में निरीक्षण की आख्या प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की जाती है। निरीक्षण के दौरान 12 सितंबर से 21 सितंबर के बीच 33 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। बेसिक  अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने संबंधित शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों का अनुपस्थिति की अवधि का वेतन और मानदेय पर रोक लगा दी। बीसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इनके अनुपस्थित रहने का कारण एक  सप्ताह के भीतर प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें