फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जीवन भर के लिए एक दूजे के हुए 61 जोड़े

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिल की चाभी देते सांसद राजवीर दि? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खेल स्टेडियम में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने किया। इस मौके पर 61 नवयुगलों को परिणय सूत्र में बांधा गया।
सांसद ने सभी नवविवाहित वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से अंतिम छोर तक गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। समारोह में सभी लोगों का आपसी सामंजस्य एक-दूसरे के प्रति लगाव को दर्शाता है। सदर विधायक हरीशंकर माहौर और विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने नव दंपतियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस योजना के तहत 61 नवयुगलों की शादी कराई जा रही है। दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा 104 ट्राई साइकिल, 181 बैसाखी और दो व्हील चेयर, कृषि विभाग द्वारा 15 लाभार्थियों को सोलर पंप और दो आलू खोदने की मशीनों का वितरण किया गया है। तीन कस्टम हायरिंग सेंटर, पांच कृषि यंत्र, एक ट्रैक्टर, एक लेजर एंड लेबर यंत्र, जिला उद्यान विभाग द्वारा 10 स्प्रिंकलर सेट, श्रम विभाग द्वारा अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये प्रति लाभार्थी को डमी चेक का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 24 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया है। पंचायतराज विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की 10 लाभार्थियों को सामुदायिक शौचालयों की चाभी दी गई है। सूखा और गीला कूड़ा डोर-टू-डोर एकत्रित करने के लिए 101 रिक्शे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना से लाभान्वित सभी नवविवाहित युगलों को 35 हजार रुपये और 10 हजार रुपये की धनराशि का घरेलू जरूरत का सामान दिया गया है, जिसमें बक्सा, दीवार घड़ी, गद्दे, कंबल, कपडे़, गहने, शृंगारदानी, मोबाइल फोन और अन्य घरेलू सामान दिया गया है। एसपी विनीत जयसवाल ने भी नवविवाहितों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संचालन मोनिका गौतम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें