फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: साढ़े सात साल बाद शुरू हुआ आईटीआई भवन निर्माण, मिले डेढ़ करोड़ रुपये, 24 जुलाई तक होगा काम पूरा

Tue, 16 Jan 2024 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसावर में आईटीआई का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। कार्यदायी संस्था को निर्माण पूरा करने के लिए 24 जुलाई तक का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बिसावर में आईटीआई की निर्माणाधीन इमारत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसावर में साढ़े सात साल बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का अधूरा निर्माण एक बार फिर शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। शासन ने कार्यदायी संस्था को निर्माण पूरा करने के लिए 24 जुलाई तक का समय दिया गया है। 

विज्ञापन



आईटीआई के इस भवन का निर्माण कार्य अगस्त 2017 में प्रारंभ हुआ था। तब इसके निर्माण के लिए छह करोड़ 66 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया था। इसमें से दो करोड़ 30 लाख रुपये की किश्त भी जारी कर दी गई। इसके बाद बाकी धनराशि जारी नहीं होने पर वर्ष 2021 में  निर्माणदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा नही किया, जिससे क्षेत्र के युवाओं की व्यावसायिक प्रशिक्षण पाने की आस अधूरी रह गई। 
विज्ञापन


इस बार शासन ने इस भवन के निर्माण की लागत राशि 10 करोड़ 80 रुपये कर दी है। अगर इस आईटीआई का संचालन शुरू हो जाता है तो क्षेत्र के युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वह सरकारी खर्चे पर प्रशिक्षण हासिल करके रोजगार की राह पकड़ सकेंगे।

साढ़े तीन साल पहले आईटीआई का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो सका है। अब भवन पुन: बन रहा है तो बिसावर क्षेत्र और आसपास के युवा सरकारी खर्च पर प्रशिक्षण पा सकेंगे। -गोविंद चौधरी, छात्र पचावरी 
राजकीय आईटीआई चालू होने से यहां के युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए आसपास के जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इसका फायदा बिसावर और सादाबाद के अलावा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को भी मिलेगा। -चौधरी विजय पाल सिंह, पूर्व प्रधान बिसावर
बिसावर में आईटीआई के भवन का पुन: निर्माण कार्य शुरू होना प्रसन्नता की बात है। इसके बनने से जिन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह सरकारी कम खर्चे पर इस संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।-जगवेंद्र चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि बिसावर

विज्ञापन

बिसावर में अगस्त 2017 से आईटीआई निर्माण कार्य शुरू हुआ था। आईटीआई के निर्माण कार्य के लिए छह करोड़ 66 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। अब इसकी धनराशि बढ़ाकर 10 करोड़ 80 लाख रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये की एक किश्त जारी कर दी है। इस भवन का निर्माण कार्य जुलाई 24 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।- रंजीत चौधरी, अभियंता निर्माणदायी संस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें